फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स में 122 अंकों का उछाल, निफ्टी 14,700 के पार

Wed, 28 Apr 2021 10:40 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हफ्ते के तीसरे दिन भी बाजार में हरियाली है यानी बुधवार को भी हरे निशान के साथ बाजार खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 122 अंकों की बढ़त तो निफ्टी 14700 के स्तर के पार खुला।
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के तीसरे दिन भी बाजार में हरियाली है यानी बुधवार को भी हरे निशान के साथ बाजार खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंच का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 122.50 अंक या 0.25 फीसदी के साथ 49,066.64 के स्तर पर खुला है। वहीं निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 0.39 फीसदी या 57 अंकों की बढ़त के साथ 14,710.50 के स्तर पर खुला है। 

विज्ञापन


बैंक और ऑटे शेयरों में अच्छी खरीदारी
मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं बैंक और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी है। हालांकि मेटल शेयरों में कुछ दबाव देखने को मिल रहा है। विदेशी बाजारों की बात करें तो ग्लोबल संकेतों की बात करें अमेरिकी बाजार मे मंगलवार को दबाव देखने को मिला लेकिन एशियाई बाजारों में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला। 

सोमवार और मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
इससे पहले सेंसेक्स सोमवार को 318.92 और निफ्टी 108.1 अंक ऊपर खुला था। वहीं, मंगलवार को सेंसेक्स 37.57 और निफ्टी 8.8 अंक ऊपर खुला था। बता दें कि मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुए थे और बुधवार को बढ़त के साथ ही बाजार खुला है।
विज्ञापन


एशियाई बाजारों की चाल
हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 77 अंकों के साथ 28979 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी दो अंक की गिरावट के साथ 3,440 के स्तर पर आ गया। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 26 अंको की गिरावट के साथ 3,188 पर कारोबार कर रहा है। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स 90 अंक चढ़कर 29,082 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें