फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 49 हजार के करीब खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Mon, 17 May 2021 09:25 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 264.38 अंकों (0.54 फीसदी) की तेजी के साथ 48996.93 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 76 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 14753.80 के स्तर पर खुला। इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल तिमाही परिणाम और टीकाकरण अभियान की गति जैसे कारकों से तय होगी।
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 264.38 अंकों (0.54 फीसदी) की तेजी के साथ 48996.93 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 14753.80 के स्तर पर खुला। आज 1296 शेयरों में तेजी आई, 264 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले पिछले सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई।

विज्ञापन


इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल सूचीबद्ध कंपनियों के तिमाही परिणाम, टीकाकरण अभियान की गति और वैश्विक बाजार की प्रवृत्ति से तय होगी। इस सप्ताह भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंडियन ऑयन कॉरपोरेशन, हैवेल्स, हिंडाल्को और फेडरल बैंक जैसी कुछ कंपनियों के तिमाही परिणाम आने हैं। इसके अलावा निवेशकों का सोमवार को जारी होने वाले थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति पर भी ध्यान होगा।

बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो को हुई लाभ
देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,13,074.57 करोड़ रुपये की कमी आई। इसमें सर्वाधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक रहे। शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक साप्ताहिक आधार पर लाभ में रहे। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, एचसीएल टेक और डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान  पर खुले। वहीं एशियन पेंट्स, एल एंड टी, एम एंडएम, टाइटन, सन फार्मा, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर खुले 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 267.46 अंक (0.55 फीसदी) ऊपर 49000.01 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 74.10 अंक (0.50 फीसदी) ऊपर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1.27 अंक (0.00 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 48692.07 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.70 अंक (0.09 फीसदी) ऊपर 14710.20 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 41.75 अंक यानी 0.09 फीसदी ऊपर 48732.55 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 18.70 अंक यानी 0.13 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 14677.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें