फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: मंगलवार को 439 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर

Tue, 11 May 2021 09:30 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 439 अंकों की गिरावट के साथ 49,063.41 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.9 फीसदी की गिरावट 14,812 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 439 अंकों की गिरावट के साथ 49,063.41 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.9 फीसदी की गिरावट 14,812 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 424.11 यानी 0.86 फीसदी मजबूत हुआ।

विज्ञापन


पिछले चार दिनों में 6,44,760.45 करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
इससे पहले पिछले लगातार चार कार्यदिवस में शेयर बाजार में तेजी आई थी और निवेशकों की संपत्ति 6,44,760.45 करोड़ रुपये बढ़ गई थी। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,248.90 अंक यानी 2.58 फीसदी बढ़ गया। इस दौरान, पांच मई के बाद से चार कारोबारी सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,44,760.45 करोड़ रुपये बढ़कर दो करोड़ 13 लाख 28 हजार 685 करोड़ 05 लाख रुपये पर पहुंच गया।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति, कंपनियों के वित्तीय परिणाम और औद्योगिक उत्पादन समेत  आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह बाजार की चाल तय करेंगे। इस सप्ताह अवकाश के कारण बाजार में चार दिन ही कारोबार होगा। इसके अलावा वैश्विक प्रवृत्ति और रुपये में उतार-चढ़ाव का भी बाजार धारणा पर असर पड़ेगा। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को ईद-उल-फित्र के मौके पर बंद रहेंगे।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया और पीवर ग्रिड के अतिरिक्स सभी शेयर लाल निशान पर खुले। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में ओएनजीसी, एनटीपीसी, टाइटन, एचडीएफसी,  आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, रिलायंस, एशियन पेंट्स, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, मारुति और इंफोसिस शामिल हैं। 

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों को हुआ लाभ
देश के 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 81,250.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। पिछले सप्ताह केवल रिलायंस इंडसट्रीज लिमिटेड और इंफोसिस को बाजार पूंजीकरण के मामले में नुकसान हुआ।

म्यूचुअल फंड इकाइयों ने अप्रैल में शेयरों में किया इतना निवेश
म्यूचुअल फंड इकाइयों ने अप्रैल महीने में शेयरों में 5,526 करोड़ रुपये निवेश किए। यह लगातार दूसरा महीना है जब उन्होंने बाजार में कुछ सुधार देखने के बाद शेयरों में पैसा लगाया है। इन्वेस्ट 19 के संस्थापक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) कौशलेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि कई वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियां क्षेत्र में आ रही हैं, इससे उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ी है। ऐसे में आने वाले महीनों में म्यूचुअल फंड का निवेश बढ़ेगा।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 289.24 अंकों (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 49495.71 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 98.80 अंक यानी 0.67 फीसदी के उछाल के साथ 14922 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 295.94 अंक यानी 0.60 फीसदी ऊपर 49,502.41 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 119.20 अंक यानी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 14,942.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें