फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 101 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15800 के पार

Fri, 23 Jul 2021 09:29 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 101.62 अंक (0.19 फीसदी) ऊपर 52938.83 के स्तर पर खुला। निफ्टी 37.40 अंकों (0.24 फीसदी) की बढ़त साथ 15861.40 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिश्रित वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 101.62 अंक (0.19 फीसदी) ऊपर 52938.83 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.40 अंकों (0.24 फीसदी) की बढ़त साथ 15861.40 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा स्टील, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड, डॉक्टर रेड्डी, टाइटन, इंफोसिस, एचडीएफसी, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टीसीएस, रिलायंस, एसबीआई, एनटीपीसी, एचसीएल टेक टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं कोटक बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 281.86 अंक (0.53 फीसदी) ऊपर 53119.07 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 31.30 अंक (0.20 फीसदी) ऊपर 15855.30 पर था।

शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 69,611.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 366.55 अंकों की तेजी के साथ 55,565.06 के स्तर पर और निफ्टी 108.80 अंकों की बढ़त के साथ 15,740.90 पर खुला था।  

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 638.70 अंक (1.22 फीसदी) ऊपर 52,837.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 191.95 अंक यानी 1.23 फीसदी की तेजी के साथ 15,824.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें