फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार: आज फिर सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 85 अंकों की गिरावट, निफ्टी में बढ़त

Wed, 02 Jun 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 85.40 अंक (0.16 फीसदी) की गिरावट के साथ 51,849.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.35 अंक यानी 0.01 फीसदी ऊपर 15,575.20 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज लाल निशान पर खुले घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव रहा। अंत में दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 85.40 अंक (0.16 फीसदी) की गिरावट के साथ 51,849.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.35 अंक यानी 0.01 फीसदी ऊपर 15,575.20 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 फीसदी मजबूत हुआ। 

विज्ञापन


बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में इजाफा 
बीते सप्ताह देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस रहे। बीते शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान केवल दो कंपनियों, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट देखी गई। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, यूपीएल, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईटीसी, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, मीडिया और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं। 

गिरावट के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 135.84 अंकों (0.26 फीसदी) की गिरावट के साथ 51799.04 के स्तर पर खुला था। वहीं 
निफ्टी 33.60 अंक (0.22 फीसदी) की गिरावट के साथ 15541.30 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 2.56 अंक (0.00 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 51,934.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 7.95 अंक यानी 0.05 फीसदी नीचे 15,574.85 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें