फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में दिखी हल्की तेजी, 31600 के पार हुआ सेंसेक्स

Mon, 21 Aug 2017 10:13 AM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
शेयर मार्केट में सोमवार को महीने के तीसरे हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में हल्की तेजी देखने को मिली, जिससे बीएसई का सेंसेक्स 31600 के पार चला गया। वहीं एनएसई के निफ्टी में भी करीब 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 
विज्ञापन


एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 45 अंक यानि करीब 0.5 फीसदी बढ़कर 9,883 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी 0.6 फीसदी उछलकर 24,225 के स्तर पर पहुंच गया है।

बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में वेदांता, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टीसीएस 2-1 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में इंफोसिस, एशियन पेंट्स, गेल, भारती इंफ्राटेल, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.2-0.25 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें