एशिया और अमेरिकी बाजारों में छाई उथल-पुथल के बीच खुले भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त के साथ गुरुवार को खुलें। सेंसेक्स 53 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 31298 और निफ्टी 9654 पर खुला।
शुरुआती कारोबार में आईटी, ऑयल एंड गैस और मेटल शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, फार्मा शेयरों में बढ़त दिख रही है।
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में ल्यूपिन, बैंक ऑफ बड़ौदा, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स डीवीआर, एसबीआई और हीरो मोटो 2.1-0.8 फीसदी तक उछले हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में बजाज ऑटो, एनटीपीसी, ओएनजीसी, एचयूएल और एक्सिस बैंक 1.25-0.6 फीसदी तक लुढ़के हैं।
रुपए की बढ़त के साथ शुरुआत
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को रुपए की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 64.75 के स्तर पर खुला।