फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स-निफ्टी में छाई सुस्ती, वैश्विक मार्केट में छायी कमजोरी का दिखा असर

Fri, 23 Jun 2017 10:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
वैश्विक मार्केट्स में छायी सुस्ती का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला और निफ्टी-सेंसेक्स हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन खुले तो तेजी से, लेकिन बाद में  लुढ़क गए। बीएसई का सेंसेक्स 44 अंक लुढ़ककर 31,247 अंक पर और निफ्टी 26 अंक गिरकर 9604 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


रुपये में दिखी मजबूत शुरुआत
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रुपए की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 64.56 के स्तर पर खुला। इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोर शुरुआत देखी गई और ये 13 पैसे गिरकर 64.63 के स्तर पर खुला था। बंद होते वक्त ये 3 पैसे की मजबूती के साथ 64.55 पर बंद हुआ था। 

मिडकैप शेयरों में यह टूटे
मिडकैप शेयरों में भारत फोर्ज, एक्साइड, हैवेल्स इंडिया और गोदरेज इंडस्ट्रीज 2.1-1.25 फीसदी तक टूटे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में फ्लेक्सिटफ इंटरनेशनल, फोर्टिस हेल्थ, कर्नाटक बैंक, उज्जास एनर्जी और फेडर्स लॉयड 6.4-2.4 फीसदी तक लुढ़के हैं।
विज्ञापन
मिडकैप शेयरों में यह चढ़े
हालांकि मिडकैप शेयरों में वॉकहार्ट, रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, ओबीसी और बायोकॉन 2.6-1.1 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में हिमतसिंगका सीड, सिग्निटी टेक, शिल्पी केबल, भूषण स्टील और हिंदुस्तान मीडिया 11.7-4.5 फीसदी तक उछले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें