2022 में बाजार में आई अधिकतम बढ़त
- फोटो : amarujala.com
सेंसेक्स की शुरुआत 1986 में हुई थी। उस समय इसका बेस ईयर 1978-79 को रखते हुए इसमें 100 बेस प्वाइंट से कारोबार शुरू किया गया था। वर्ष 1990 के जुलाई महीने में यह आंकड़ा बढ़कर 1000 पॉइंट पर पहुंचा। उसके बाद वर्ष 1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद एफडीआई के दरवाजे खुले और विदेशी निवेश भारत आने लगा। इसका फायदा सेंसेक्स को मिला और यह लगातार ऊंचाई छूता रहा।
इससे पहले घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुले। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में करीब 277 अंकों तक की गिरावट दिखी। वहीं, निफ्टी भी मामूली रूप से कमजोर होकर 18500 के नीचे पहुंच गया। फिलहाल सेंसेक्स 43.35 अंकों की गिरावट के साथ 62250 अंकों पर जबकि निफ्टी आठ अंकों की कमजोरी के साथ 18505 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स 277 अंकों की गिरावट के साथ 62016 के स्तर पर, निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 18430 के स्तर पर खुला। वहीं बैंक निफ्टी में 226 अंकों की गिरावट के साथ 42757 के स्तर पर कारोबार शुरू हुआ। हालांकि शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी दिख रही है। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी गिरावट आई और यह 8 पैसे की गिरावट के साथ 81.77 के स्तर पर ओपन हुआ। शुक्रवार को रुपया 81.69 के स्तर पर क्लोज हुआ था।