हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में सुस्ती के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर के साथ खुले, वहीं रुपये में 17 पैसे की मजबूती देखने को मिली। यह चार सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर है। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार होने के बावजूद शेयर बाजार में उस तरह की रौनक नहीं दिखाई दी। सेंसेक्स 37500 के पार जाकर कारोबार करते हुए देखा गया।
फार्मा, बैंक, फाइनेशिंयल सर्विसेस इनमें कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.40 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। बैंकों पर बने दबाव के चलते बैंक निफ्टी 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 27720 के आसपास नजर आ रहा है।
रुपये की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 70.96 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे मजबूत होकर 71.13 पर बंद हुआ था।