फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: मिले-जुले रुझानों के बीच हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

Tue, 22 Nov 2022 09:50 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 18 अंकों की गिरावट के साथ 61126 पर खुला, जबकि निफ्टी 19 अंकों की तेजी के साथ 18179 के स्तर पर ओपनप हुआ। बैंक निफ्टी 120 अंकों की मजबूती के साथ 42467 अंकों पर कारोबार करता दिखा। मंगलवार के कारोबारी सेशन में LT, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज, मारुती, डॉ रेड्डी जैसे शेयरों में मजबूती दिख रही है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजार से मिले-जुले रुझान के बीच घरेलू बाजार सपाट ढंग से खुले। हफ्ते के दूसरे कारोबारी फिलहाल सेंसेक्स 54.67 अंकों की बढ़त के साथ 61199 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 17.85 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 18177.80 अंकों के लेवल पर कारोकर रहा है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 18 अंकों की गिरावट के साथ 61126 पर खुला, जबकि निफ्टी 19 अंकों की तेजी के साथ 18179 के स्तर पर ओपनप हुआ। बैंक निफ्टी 120 अंकों की मजबूती के साथ 42467 अंकों पर कारोबार करता दिखा। मंगलवार के कारोबारी सेशन में LT, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज, मारुती, डॉ रेड्डी जैसे शेयरों में मजबूती दिख रही है। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया और टाटा स्टील में कमजोरी है। बीते दिन सोमवार को सेंसेक्स अंकों तक टूट गया था। 

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी के साथ ओपन हुआ। रुपये में कारोबार 12 पैसे की मजबूती के साथ 81.72 के स्तर पर खुला। वहीं, क्रूड ऑयल सोमवार को 82 डॉलर पर पहुंच गया। फिलहाल यह 88 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार की बात करें तो अमेरिकी बाजार में गिरावट दिखी। डाओ जोन्स 0.13 फीसदी, S&P 500 में 0.39 फीसदी और नैस्डैक में 1.09 फीसदी तक कमजोर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें