फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी, निफ्टी का नया शिखर, रुपये में मजबूती

Wed, 03 Apr 2019 10:17 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में बुधवार को भी रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रहा। निफ्टी ने सात महीने बाद नया शिखर छुआ, वहीं रुपये में भी मजबूती देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत से ही सेंसेक्स में तेजी देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 175 अंक की मजबूती के साथ 39230 के पार और निफ्टी 34 अंक की बढ़त के साथ 11750 के करीब कारोबार कर रहा है। क्रूड की कीमतें पांच माह की ऊंचाई पर पहुंच गई हैं, ब्रेंट 69 डॉलर के पार दिख रहा है। निफ्टी सात महीने बाद नई ऊंचाई पर नजर आ रहा है।

निफ्टी ने आज इतिहास रचते हुए 11761 का नया स्तर बनाया है। इतिहास रचते हुए निफ्टी 146 सेशन के बाद नए स्तर पर नजर आ रहा है। 28 अगस्त के बाद निफ्टी निफ्टी नई ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


आज के कारोबार में ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी और पीएसयू बैंक शेयरों में जोरदार खरीदारी देखऩे को मिल रही है जबकि मीडिया, मेटल और फार्मा शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

रुपये में बढ़त बरकरार

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज हल्की बढ़त के साथ हुई है, रुपया आज तीन पैसे बढ़कर 68.72 के स्तर पर खुला है। रुपये में कल भी जोरदार मजबूती देखने को मिली थी। रुपया कल 40 पैसे की शानदार बढ़त के साथ 68.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें