फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33098 पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में दिखी गिरावट, रुपये में 10 पैसे की तेजी

Wed, 28 Mar 2018 09:53 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के चलते बुधवार को शेयर बाजार में कमजोरी के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 160 अंकों की गिरावट के साथ 33098 पर खुला। वहीं निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपये में 10 पैसे की तेजी रही। 

विज्ञापन


एनएसई का निफ्टी 61 अंक गिरकर 10,123 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी लुढ़का है।

दिग्गज, मिडकैप शेयरों का यह रहा हाल
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, टाटा स्टील, वेदांता, अदानी पोर्ट्स, एचपीसीएल, एसबीआई, यस बैंक और एनटीपीसी 2.3-1.1 फीसदी तक गिरे हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग, टेक महिंद्रा, ल्यूपिन, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, विप्रो और टाटा मोटर्स डीवीआर 0.8-0.3 फीसदी तक बढ़े हैं।
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, जिंदल स्टील, आईडीबीआई बैंक, रिलायंस कम्युनिकेशंस और अदानी पावर 5-2.6 फीसदी तक लुढ़के हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में बर्जर पेंट्स, बायोकॉन, ओबेरॉय रियल्टी, कंटेनर कॉर्प और इमामी 3.2-1 फीसदी तक उछले हैं।

रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ खुला
सप्ताह के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में डॉलर की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 64.88 के स्तर पर खुला। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरकर 64.98 के स्तर पर बंद हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें