फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में लौटी मजबूती; सेंसेक्स 454 अंक चढ़ा, निफ्टी 21900 के पार

Tue, 06 Feb 2024 04:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन अच्छी खरीदारी के बाद बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 454.67 (0.63%) अंकों की बढ़त के साथ 72,186.09 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, जबकि निफ्टी 157.71 (0.72%) अंक मजबूत होकर 21,929.40 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को मजबूती हासिल करने में सफल रहा। अच्छी खरीदारी के बाद बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 454.67 (0.63%) अंकों की बढ़त के साथ 72,186.09 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, जबकि निफ्टी 157.71 (0.72%) अंक मजबूत होकर 21,929.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

मंगलवार के दिन बाजार को आईटी सेक्टर में धुआंधार खरीदारी से समर्थन हासिल हुआ। इसके साथ ही ऑटो, मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिखी। वहीं बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 354.21 (0.49%) अंकों की गिरावट के साथ 71,731.42 के स्तर पर जबकि निफ्टी 82.10 (0.38%) अंक टूटकर 21,771.70 के लेवल पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

टीसीएस का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के पार

आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) 15 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को पार करने वाली टाटा समूह की पहली कंपनी बन गई है। इसके अलावा आज टाटा ग्रुप का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 30 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें