फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बैंकिंग शेयरों की मजबूती से चमका बाजार, सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 126 अंक हुआ मजबूत

Tue, 27 Jun 2023 07:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैंकिंग शेयरों में मजबूती के कारण मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 446.03 (0.71%) अंकों की बढ़त के साथ 63,416.03 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 126.20 (0.68%) अंक मजबूत होकर 18,817.40 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन दिनों की बिकवाली के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में अच्छी मजबूती दिखी। बैंकिंग शेयरों में मजबूती के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 446.03 (0.71%) अंकों की बढ़त के साथ 63,416.03 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 126.20 (0.68%) अंक मजबूत होकर 18,817.40 अंकों पर बंद हुआ। वहीं शेयर बाजार में 28 जून को बकरीद के मौके पर होने वाली छुट्टी की तारीख को बदलकर अब 29 जून कर दिया गया है। आरबीआई ने भी बकरीद की छुट्टी की तारीख को बदलकर 28 जून के बदले अब 29 जून कर दिया है। मंगलवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 हरे निशान पर बंद हुए। विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर रुख और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 82.03 रुपये (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मंगलवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स ये शेयर रहे

सोने की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, चांदी 300 रुपये उछली

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। हालांकि, चांदी 300 रुपये उछलकर 71,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने के अनुसार, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत मंगलवार को 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें