फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: नुकसान की भरपाई कर बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 278 अंक चढ़ा, निफ्टी 21850 के करीब

Wed, 14 Feb 2024 04:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: बुधवार को सेंसेक्स 277.98 (0.38%) अंकों की बढ़त के साथ 71,833.17 के स्तर पर जबकि निफ्टी 96.80 (0.45%) अंकों की मजबूती के साथ 21,840.05 के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में दिन के निचले स्तरों से 1000 से अधिक अंकों की बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बावजूद हरे निशान पर बंद  होने में सफल रहा। बुधवार को सेंसेक्स 277.98 (0.38%) अंकों की बढ़त के साथ 71,833.17 के स्तर पर जबकि निफ्टी 96.80 (0.45%) अंकों की मजबूती के साथ 21,840.05 के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में दिन के निचले स्तरों से 1000 से अधिक अंकों की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिका में अपेक्षा से अधिक महंगाई के आंकड़ों के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी बिकवाली दिखी थी। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की बढ़त के साथ 83.03 (अस्थाई) के भाव पर पहुंच गया।

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

एसबीआई के शेयरों में पांच प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई 

बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में पांच प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। अन्य पीएसयू बैंकों के शेयरों में भी खरीदारी दिखी। इससे बाजार को निचले स्तरों से छलांग मारने में सफलता मिली। व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप100 और निफ्टी स्मॉलकैप100 में एक-एक प्रतिशत मजबूत हुआ। बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया वीआईएक्स (VIX) इंडेक्स 2 प्रतिशत फिसलकर 16 से नीचे पहुंच गया।

निफ्टी आईटी और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए

निर्यात केंद्रित इंडेक्स निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा को छोड़कर, जो अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से प्रभावित हुए थे, अन्य सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी पीएसयू बैंक ने सबसे अच्छा प्रदर्शनकर्ता किया इसमें 3% की वृद्धि दर्ज की गई। 14 फरवरी को इंडियन बैंक, एसबीआई, पीएसबी, यूको बैंक और सेंट्रल बैंक के शेयरों में मजबूती दर्ज की गई। सरकार के कम उधारी कार्यक्रम और राजकोषीय घाटे के लक्ष्य में कमी के बाद पीएसयू ऋणदाताओं से प्रदर्शन की उम्मीद है, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि निकट भविष्य में बैंक निफ्टी का प्रदर्शन निजी क्षेत्र के बैंकों की भागीदारी पर भी निर्भर करता है। पिछले चार सत्रों में बैंक निफ्टी 45,800-44,800 के रेंज में कारोबार करता दिखा है। प्रभुदास लीलाधर में तकनीकी शोध की उपाध्यक्ष वैशाली पारेख ने कहा कि रुझान की पुष्टि के लिए निवेशकों को इस रेंज से बाहर निकलने का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें