फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बाजार में बड़ी बिकवाली; दिन के हाई से 923 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी फिर 19700 के नीचे

Thu, 27 Jul 2023 03:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार को सेंसेक्स 440.38 (0.66%) अंकों की गिरावट के साथ 66,266.82 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 118.40 (0.60%) अंक फिसलकर 19,659.90 अंकों पर बंद हुआ। बाजार में तेज बिकवाली के कारण इंट्रा डे हाई से सेंसेक्स में 923 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत के बावजूद बड़ी बिकवाली दिखी है। गुरुवार को सेंसेक्स 440.38 (0.66%) अंकों की गिरावट के साथ 66,266.82 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 118.40 (0.60%) अंक फिसलकर 19,659.90 अंकों पर बंद हुआ। बाजार में तेज बिकवाली के कारण इंट्रा डे हाई से सेंसेक्स में 923 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सिप्ला के शेयरों में 9% की तेजी जबकि टेक महिंद्रा के शेयरों में 4% की गिरावट दर्ज की गई।

वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

स्टार (*) चिह्न वाले नोट अन्य करेंसी नोटों की तरह ही वैध

रिजर्व बैंक ने गुरुवार को कहा कि किसी भी अन्य वैध बैंक नोट की तरह ही स्टार (*) चिह्न वाला करेंसी नोट वैध नोट है।    आरबीआई ने कहा कि यह चिह्न एक बैंकनोट के नंबर पैनल में डाला जाता है, जिसका उपयोग क्रमिक रूप से क्रमांकित बैंकनोटों के 100 टुकड़ों के पैकेट में दोषपूर्ण मुद्रित नोटों के प्रतिस्थापन के रूप में किया जाता है।    केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि आरबीआई के संज्ञान में आया है कि संख्या पैनल पर मौजूद इस प्रतीक वाले बैंक नोटों की वैधता हाल ही में कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय रही है।    इसमें कहा गया है, 'स्टार (*) प्रतीक वाला बैंकनोट किसी भी अन्य वैध बैंकनोट के समान होता है, इसमें सिर्फ संख्या पैनल में उपसर्ग और सीरियल नंबर के बीच एक स्टार (*) प्रतीक जोड़ा जाता है। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि (*) प्रतीक एक पहचानकर्ता है कि यह एक प्रतिस्थापित/ पुनर्मुद्रित बैंकनोट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें