फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार लाल निशान पर हुआ बंद, सेंसेक्स 159 अंक टूटा, निफ्टी भी सुस्त

Wed, 19 Apr 2023 04:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: बुधवार को सेंसेक्स 159.21 अंक गिरकर 59,567.80 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 41.40 अंक टूटकर 17,618.75 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 159.21 अंक गिरकर 59,567.80 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 41.40 अंक टूटकर 17,618.75 अंक पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सेशन में रुपया डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 82.22 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबारी सेशन के दौरान आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी। एनएसई निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.77 फीसदी टूटकर बंद हुआ। निफ्टी में एचसीएल टेक के शेयरों में 2.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह इंडेक्स का टॉप लूजर रहा। वहीं बीपीसीएल के शेयर बाजार का टॉप गेनर रहा। वैश्विक बाजारों में दिखी कमजोरी भी घरेलू बाजार के टूटने का कारण बना। निवेशक अमेरिका में मंदी की आशंका से चिंतित दिखे। 

विज्ञापन


बुधवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें