हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों के सहारे बाजार में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार को सेंसेक्स 418.45 (0.67%) अंक चढ़कर 63,143.16 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 114.65 (0.62%) अंक उछलकर 18,716.15 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार की तेजी में रियल्टी, एफएमसीजी और मीडिया सेक्टर के शेयरों का बड़ा योगदान रहा। इस दौरान एनएसई पर निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3% तक मजबूत हुआ।
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
गो फर्स्ट की उड़ानें 16 जून तक स्थगित
गो फर्स्ट ने परिचालन संबंधी कारणों से 16 जून 2023 तक निर्धारित सभी उड़ानें रद्द कर दी है। विमानन कंपनी ने कहा उड़ानें रद्द होने से हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों को शीघ्र ही उनके पैसे लौटा दिए जाएंगे। ग्रो फर्स्ट ने ग्राहकों से अपील की है कि कृपया हमारे ग्राहक सेवा केंद्र से 1800 2100 999 पर संपर्क करें या हमें feedback@flygofirst.com पर लिखें ताकि हमें पता चल सके कि हम आपकी कैसे मदद कर सकते हैं।