फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली, सेंसेक्स 928 अंक टूटा, निफ्टी 17600 के नीचे पहुंचा

Wed, 22 Feb 2023 05:04 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 928 अंक टूटा, निफ्टी 17600 के नीचे पहुंचा
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों को लेकर चिंताओं और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आज लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 900 अंक से अधिक गिर गया जबकि निफ्टी ने सत्र के दौरान 17,600 के स्तर पर अपना सपोर्ट भी तोड़ दिया। बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 261.4 लाख करोड़ रुपये रह गया। पिछले 4 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,500 अंक से अधिक गिर चुका है। अदाणी समूह के शेयर में लगातार बिकवाली से भी दलाल स्ट्रीट पर मंदी का मूड बढ़ा।

विज्ञापन


# अदाणी समूह के शेयरों का मार्केट कैप 40 हजार करोड़ रुपये घटा
अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में लगभग 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अदाणी समूह के सभी 10 शेयर लाल निशान में थे। अदाणी समूह के शेयरों का मार्केट कैप करीब 40,000 करोड़ रुपये घट गया। बुधवार को सेंसेक्स 927.74 अंकों की गिरावट के साथ 59,744.98 अंकों  के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 272.40 अंक फिसलकर 17,554.30 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान इंडिया VIX में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 15.41 के लेवल पर पहुंच गया। 

# सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर लाल निशान पर हुए

घरेलू शेयर बाजार में मेटल, बैंकिंग और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी। रियल्टी, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। बुधवार के कारोबारी सेशन के अंत में खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ने का काम किया है और बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


# निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें