Sensex Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार की बढ़त में आईटी, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। निफ्टी में जिन शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दिखी उनमें यूपीएल और आईटीसी के शेयर प्रमुख रहे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बीते दो दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स में मंगलवार को मजबूती दिखी। मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 600.42 अंकों की बढ़त के बाद 61,032.26 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 158.95 अंकों की बढ़त के साथ 17929.85 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
# मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
#आईटी, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में दिखी मजबूती
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार की बढ़त में आईटी, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। निफ्टी में जिन शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दिखी उनमें यूपीएल और आईटीसी के शेयर प्रमुख रहे। दोनों ही शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की मजबूती दिखी। वहीं अपोलो हॉस्पिटल और आयशर मोटर्स के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।