फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बाजार की बढ़त लगातार चौथे दिन बरकरार, सेंसेक्स 123 अंक उछला, निफ्टी फिर 18600 के पार

Tue, 30 May 2023 07:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार में हरियाली लगातार चौथे दिन भी जारी रही। मंगलवार को सेंसेक्स 123 अंक उछलकर 63 हजार के करीब पहुंच गया। यह 62,969.13 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 35.20 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 18,633.85 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान एचएएल के शेयरों में तीन प्रतिशत जबकि आईटीसी के शेयरों में दो प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

सोना 90 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 350 रुपये फिसली

कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 90 रुपये की गिरावट के साथ 59,945 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,035 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।   चांदी भी 350 रुपये की गिरावट के साथ  72,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें