घरेलू शेयर बाजार सोमवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 345 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी 18600 के पास पहुंच गया। हफ्ते के पहले कारेाबारी दिन सेंसेक्स 344.69 (0.55%) अंकों की बढ़त के साथ 62,846.38 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 99.30 (0.54%) अंक उछलकर 18,598.65 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। सोमवार को बाजार की तेजी में फाइनेंशियल, ऑटो, मेटल सेक्टर्स के शेयरों का सबसे ज्यादा योगदान रहा। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय बाजार में हरियाली दिखी थी।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

सोमवार को यह शेयर्स रहे निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सोना 110 रुपये टूटा, 290 रुपये उछली
वैश्विक बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 110 रुपये टूटकर 59,965 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,075 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी 290 रुपये की तेजी के साथ 73,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।