घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मजबूती के साथ बंद हुआ। सोमवार को सेंसेक्स 415.49 अंकों की बढ़त के साथ 60,224.46 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी भी 117.10 अंक उछलकर 17,711.45 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार बीते दो दिनों के कारोबारी सेशन में दलाल स्ट्रीट के निवेशकों की संपत्ति में छह लाख करोड़ का इजाफा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स लगभग 1600 अंकों तक उछला और एक बार फिर से 60 हजार के आंकड़े को पार कर गया।