फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद बाजार फिर रिकॉर्ड हाई पर बंद, सेंसेक्स 274 अंक उछला, निफ्टी 19389 पर

Tue, 04 Jul 2023 07:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने और बजाज ग्रुप के दोनों हैवीवेट शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूती मिली। आंकड़ों के मुताबिक बाजार की हरियाली के बीच मंगलवार को निवेशकों की संपत्ति में करीब 46,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को एक बार फिर रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। लगातार पांचवें दिन भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर बंद हुआ। मंगलवार को पहली बार सेंसेक्स 65479.05 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी भी पहली बार 19389 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी बैंक भी पहली बार 45301 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।  हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार की तेजी में बैंकिंग, फाइनेंशियल सेक्टर और आईटी के शेयरों का योगदान रहा। भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने और बजाज ग्रुप के दोनों हैवीवेट शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूती मिली। आंकड़ों के मुताबिक बाजार की हरियाली के बीच मंगलवार को निवेशकों की संपत्ति में करीब 46,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

निफ्टी के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए

निफ्टी के अलग-अलग सेक्टर्स की बात करें तो ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी बैंक 0.32%, निफ्टी फाइनेंसियल सर्विसेज 0.79% और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 0.14% अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी ऑटो में 0.48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

सिंगापुर की सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी जीनस पावर की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

सिंगापुर का सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी जीनस पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के नए स्मार्ट मीटरिंग समाधान उद्यम में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी दो अरब डॉलर (16,000 करोड़ रुपये से अधिक) में खरीदेगा। स्मार्ट बिजली मीटर बनाने वाली जयपुर की जीनस पावर 40 करोड़ डॉलर के कैलाश समूह का हिस्सा है। इसके दो बिजनेस डिवीजन हैं- मीटरिंग सॉल्यूशंस और एक ईपीसी सेगमेंट जो बिजली क्षेत्र को सेवाओं की एक पूरी शृंखला प्रदान करता है। जीनस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि जीआईसी अपने आगामी प्लेटफॉर्म में 2 अरब डॉलर का निवेश करेगा जो उन्नत मीटरिंग सेवाओं की पेशकश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें