घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बावजूद कारोबार का समापन हरे निशान पर हुआ। सेंसेक्स 31.61 (0.03%) अंक मजबूत होकर 81,911.01 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 44.30 (0.18%) अंकों की बढ़त हासिल कर 25,299.35 पर लगभग सपाट बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में चार प्रतिशत जबकि श्रीराम फाइनेंश के शेयरों में तीन प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
विदेशी फंड के लगातार निवेश और कच्चे तेल की कम कीमतों से बाजार को कुछ सहारा मिला। हालांकि, वैश्विक एआई व्यापार में आई नरमी का असर भी बाजार पर दिखा। विभिन्न क्षेत्रीय सूचकांकों में मिला-जुला कारोबार दर्ज हुआ। मीडिया, वित्तीय सेवा और वित्तीय सेवा एक्स-बैंक जैसे क्षेत्रों में अच्छी वृद्धि देखी गई। एफएमसीजी, रियल्टी, निजी बैंक और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयरों में भी खरीदारी का रुझान रहा। इसके विपरीत, आईटी, ऑटो, फार्मा और हेल्थकेयर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बिकवाली का दबाव रहा। तेल और गैस, सीमेंट तथा मिड-स्मॉल हेल्थकेयर स्टॉक्स में भी कमजोरी दर्ज की गई।
वैश्विक बाजारों का क्या रहा हाल?
वैश्विक बाजारों में भी अधिकतर गिरावट का रुख रहा। लंदन समय अनुसार सुबह 6:55 बजे तक S&P 500 फ्यूचर्स 0.5 फीसदी नीचे रहे। Nasdaq 100 फ्यूचर्स में 1 फीसदी की गिरावट आई। Dow Jones Industrial औसत फ्यूचर्स में मामूली बदलाव दिखा। MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स 0.8 फीसदी गिरा। MSCI इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में 1.3 फीसदी की कमी दर्ज हुई। हांगकांग का Hang Seng 1.3 फीसदी और Shanghai Composite 0.8 फीसदी नीचे बंद हुए। Euro Stoxx 50 फ्यूचर्स में 0.2 फीसदी की वृद्धि देखी गई।
भारतीय रुपये की क्या स्थिति रही?
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर बंद हुआ।