फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 291 अंक चढ़ा, निफ्टी 24100 के पार

Mon, 22 Jun 2026 03:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन कारोबार का समापन हरे निशान पर हुआ। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। आइए जानते हैं बाजार का पूरा हाल विस्तार से।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों के सूचकांक सेंसेक्स 291.17 (0.37%) अंकों की बढ़त के साथ 77,094.07 के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार के सत्र के दौरान सेंसेक्स 522.66 अंकों यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,325.56 के दिन के सर्वकालिक स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। दूसरी ओर, 50 शेयरों का वृहद सूचकांक निफ्टी 89.81 (0.37%) अंकों की मजबूती के साथ 24,102.90 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सोमवार के कारोबारी सत्र के बाद सिप्ला के शेयर पांच प्रतिशत तो टेक महिंद्रा के शेयर दो फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। रिलायंस जियो के आईपीओ के एलान के बाद रिलायंस के शेयरों में भी 1.31 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और इसके शेयर 1326.55 रुपये के भाव पर कारोबार करते हुए बंद हुए। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 37 पैसे मजबूत होकर 94.70 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

आइए जानते हैं बाजार का हाल विस्तार से

ताजा विदेशी पूंजी निवेश और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और बजाज फिनसर्व प्रमुख लाभ में रहे। वहीं, एशियन पेंट्स, टाइटन, पावर ग्रिड और ट्रेंट नुकसान में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.66 फीसदी गिरकर 79.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 19 जून को 4,859.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

वैश्विक बाजार का प्रदर्शन कैसा रहा?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ समाप्त हुआ। यूरोप के बाजार ज्यादातर गिरावट में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार 19 जून को जूनटीन्थ अवकाश के कारण बंद थे।

अमेरिकी-ईरान वार्ता का क्या असर हुआ?

एनरिच मनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पोनमुडी आर ने बताया कि अमेरिकी-ईरान वार्ता के रचनात्मक समापन से वैश्विक भावना मजबूत हुई। तकनीकी वार्ता जारी रहने से राजनयिक प्रगति की उम्मीदें बढ़ी हैं। अमेरिका और ईरान दो दिनों की बातचीत के बाद 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते पर सहमत हुए हैं। यह समझौता स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में हुआ, जिसकी जानकारी पाकिस्तान और कतर ने दी। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि उपयोगिता, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से बाजार को समर्थन मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें