फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Market Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 356 अंक चढ़ा, निफ्टी 25100 के पार

Fri, 12 Sep 2025 03:40 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex-Nifty Closing Bell: शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 355.97 अंक उछलकर 81,904.70 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 108.50 अंक की बढ़त के साथ 25,114 पर बंद हुआ। निफ्टी लगातार आठवें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ने के बीच वैश्विक बाजार में तेजी के अनुरूप शुक्रवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के सफल समापन को लेकर आशावाद ने भी बाजारों में तेजी को बढ़ावा दिया है। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर से 9 पैसे बढ़कर 88.26 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Retail Inflation: अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली रूप से बढ़कर 2.07 प्रतिशत हुई, सरकारी आंकड़े जारी
विज्ञापन


हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 355.97 अंक या 0.44 प्रतिशत चढ़कर 81,904.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 444.12 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 81,992.85 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 108.50 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 25,114 अंक पर पहुंच गया। यह लगातार आठवें दिन तेजी का रुख दर्शाता है। 

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, मारुति और टाटा मोटर्स लाभ में रहीं। वहीं इटर्नल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट और टाइटन प्रमुख रूप से पिछड़ गए।

बाजार तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि फेड द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती को लेकर वैश्विक स्तर पर नए उत्साह के कारण भारतीय बाजार तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। उन्होंने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता में प्रगति से निकट भविष्य में सकारात्मक गति बरकरार रहने की उम्मीद है।

यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजार अधिकतर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 66.72 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत बढ़कर 66.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,472.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,045.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 123.58 अंक या 0.15 प्रतिशत चढ़कर 81,548.73 पर बंद हुआ, जो इसकी लगातार चौथी तेजी थी। निफ्टी 32.40 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर लगभग तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 25,005.50 पर बंद हुआ, जो इसकी लगातार सातवीं बढ़त थी।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें