फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Market Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 329 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 के पार

Mon, 25 Aug 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 329.06 अंक उछलकर 81,635.91 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 97.65 अंक की बढ़त के साथ 24,967.75 पर बंद हुआ। 

 
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी फेडरल की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। आईटी की शेयरों में भारी खरीदारी हुई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 87.58 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CBDT: 'अब टैक्स कानून समझना आसान, लोग जान पाएंगे अधिकार', नए आयकर कानून पर बोले सीबीडीटी के सदस्य
विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 329.06 अंक या 0.40 प्रतिशत उछलकर 81,635.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 492.21 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 81,799.06 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 97.65 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,967.75 पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, मारुति और टाइटन प्रमुख लाभ में रहीं। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

चार दिनों में नजारा के शेयरों में 20 प्रतिशत की गिरावट

नजारा टेकनोलॉजीज के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इससे लगातार चार दिनों की गिरावट में कुल नुकसान 20 प्रतिशत हो गया। निवेशकों ने रियल मनी गेम्स पर लगे कानून के बाद ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित फर्मों के शेयरों को छोड़ दिया। सोमवार को कंपनी के शेयर 3.46 प्रतिशत गिरकर 1,115.80 रुपये पर बंद हुए। गेमिंग और हॉस्पिटैलिटी फर्म डेल्टा कॉर्प के शेयरों में 3.08 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ऑनमोबाइल ग्लोबल में 0.80 प्रतिशत की गिरावट आई।

आरबीआई की मंजूरी के बाद यस बैंक के शेयरों में उछाल

आरबीआई द्वारा एसएमबीसी को निजी ऋणदाता की चुकता शेयर पूंजी और मतदान अधिकारों में 24.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने के बाद यस बैंक के शेयरों में उछाल देखने को मिला। सोमवार को बाजार बंद होने तक बैंक के शेयर 1.71 प्रतिशत बढ़कर 19.61 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान यस बैंक के शेयर की कीमत पांच प्रतिशत बढ़कर 20 रुपये हो गई थी बाद में इसमें बिकवाली दिखी।  पिछले पांच कारोबारी सत्रों में इस निजी बैंक के शेयर में 3 प्रतिशत से ज्यादा और छह महीनों में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, एक साल में इसके शेयर में लगभग 18 प्रतिशत की गिरावट आई है।

यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार तेजी से ऊपर बंद हुए। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.89 प्रतिशत, नैस्डैक कंपोजिट 1.88 प्रतिशत और एसएंडपी 500 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

फेड ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने बाजार को सहारा दिया

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि सितंबर में फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती और उसके बाद अमेरिका में 10 साल की ब्याज दरों में गिरावट की उम्मीदों से घरेलू बाजार में आशावाद की लहर दौड़ गई। अनुकूल वैश्विक धारणा से उत्साहित होकर आईटी सूचकांक ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने आगे कहा कि उपभोग मांग को बढ़ाने के लिए प्रस्तावित जीएसटी युक्तिकरण से घरेलू स्तर पर सकारात्मक रुख बना हुआ है। अच्छा मानसून वैश्विक व्यापार वातावरण में किसी भी अनिश्चितता से निपटने में काम आ सकता है। 

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 67.96 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत बढ़कर 67.96 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,622.52 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। शुक्रवार को सेंसेक्स 693.86 अंक या 0.85 प्रतिशत गिरकर 81,306.85 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 213.65 अंक या 0.85 प्रतिशत गिरकर 24,870.10 पर बंद हुआ।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें