फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Market Closing Bell: भारतीय बाजार पर लौटा निवेशकों का भरोसा; सेंसेक्स 539 अंक चढ़ा, निफ्टी 25200 के पार

Wed, 23 Jul 2025 03:40 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex-Nifty Closing Bell: पिछले दिन की गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 539.83 अंक उछलकर 82,726.64 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 159 अंक की बढ़त के साथ 25,219.90 पर बंद हुआ। 
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जपान-अमेरिका के व्यापार समझौता होने बाद एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिला। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स में करीब 540 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 539.83 अंक या 0.66 प्रतिशत उछलकर 82,726.64  अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 599.62 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 82,786.43 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 159 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,219.90 पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 86.43 (अनंतिम) पर बंद हुआ। 

ये भी पढ़ें: Scheme: स्टैंडअप इंडिया योजना से उद्यमियों को मिल रहा बढ़ावा, एससी-एसटी व महिलाओं को ₹29,000 करोड़ के ऋण मंजूर
विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों का हाल? 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, मारुति, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख लाभ में रहीं। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटीसी पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोप के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए।

जापान-अमेरिका टैरिफ समझौते ने बाजार पर डाला असर
जापान और अमेरिका के टैरिफ समझौते के बाद टोक्यो के बेंचमार्क निक्केई 225 सूचकांक में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वैश्विक बाजारों के शेयरों में भी तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में फ्रांस का सीएसी 40 1.4 प्रतिशत बढ़कर 7,854.75 पर पहुँच गया, जबकि जर्मनी का डीएएक्स 0.9 प्रतिशत बढ़कर 24,260.62 पर पहुँच गया। ब्रिटेन का एफटीएसई 100 0.6 प्रतिशत बढ़कर 9,075.46 पर पहुँच गया। एसएंडपी 500 का फ्यूचर इंडेक्स 0.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.5 प्रतिशत बढ़ा।

व्यापार समझौते की उम्मीदें बढ़ी 
आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार वैश्विक स्तर पर, अमेरिका-जापान व्यापार समझौते से संबंधित आशावादी घटनाक्रमों के बाद निवेशकों की धारणा में तेजी आई। इससे निकट भविष्य में और अधिक अंतर्राष्ट्रीय समझौतों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 68.29 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत गिरकर 68.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,548.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 5,239.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें