फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: एक दिन की राहत के बाद फिर टूटा बाजार; सेंसेक्स 384 अंक फिसला, निफ्टी 24700 से नीचे

Mon, 16 Dec 2024 03:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 384.55 (0.46%) अंक फिसलकर 81,748.57 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 100.05 (-0.40%) अंक कमजोर होकर 24,668.25 के स्तर पर बंद हुआ। आइए जानते हैं बाजार का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार एक दिन की राहत के बाद सोमवार को फिर गिरावट के साथ बंद हुए। इससे पहले, शुक्रवार को बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 384.55 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 81,748.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 581.84 अंक या 0.70 प्रतिशत गिरकर 81,551.28 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 100.05 अंक या 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,668.25 अंक पर आ गया। अमेरिकी फेड की इस सप्ताह के अंत में आने वाले ब्याज दर के फैसले से पहले सतर्कता के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोमवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में नरमी दिखी।

टाइटन, अदाणी पोर्ट और टीसीएस के शेयरों में दर्ज की गई गिरावट

सेंसेक्स की 30 शेयरों वाली प्रमुख कंपनियों में टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में लाभ रहा। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

थोक मुद्रास्फीति दर में आई नरमी

सोमवार को यूरोपीय बाजार लाल निशान कारोबार करते दिखे। शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के ज्यादातर सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच, खाद्य वस्तुओं के सस्ता होने से थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में तीन महीने के निम्नतम स्तर 1.89 प्रतिशत पर आ गई।

शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुए थे बेंचमार्क सूचकांक

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,335.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.75 प्रतिशत घटकर 73.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे पहले, शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 843.16 अंक या 1.04 प्रतिशत उछलकर 82,133.12 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 219.60 अंक या 0.89 प्रतिशत चढ़कर 24,768.30 अंक पर बंद हुआ था।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 84.89 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा

घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के कारण सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे टूटकर 84.89 (अनंतिम) के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजारों और बढ़ते अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के कारण भारतीय रुपये में गिरावट आई। हालांकि, कमजोर अमेरिकी डॉलर ने गिरावट को कम किया।

विज्ञापन


अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.83 पर खुला और दिनभर के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 84.89 तक पहुंच गया। अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की गिरावट के साथ 84.89 (अनंतिम) पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर से उबरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की बढ़त के साथ 84.80 पर बंद हुआ था। रुपया का पिछला सर्वकालिक निम्नतम स्तर 12 दिसंबर को दर्ज किया गया था, जब यह डॉलर के मुकाबले 84.88 पर बंद हुआ था।

वेदांता ने 8.50 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का  किया एलान

धातु क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता के निदेशक मंडल ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के चौथे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी, जिससे कंपनी को 3,324 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। लाभांश भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि मंगलवार, 24 दिसंबर, 2024 रखी गई है। यह निर्णय सोमवार को हुई बैठक में लिया गया और बाजार बंद होने के बाद इसकी घोषणा की गई। वेदांता के शेयर एनएसई पर शुक्रवार के बंद भाव से 6 रुपये या 1.15% की गिरावट के साथ 513.50 रुपये पर बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें