फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में नहीं थम रहा गिरावट का दौर; सेंसेक्स 495 अंक गिरा, निफ्टी 24750 से नीचे आया

Thu, 17 Oct 2024 03:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: वायदा करोबार की वीकली एक्सपायरी के दिन गुरुवार को भी प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 494.75 (0.60%) अंक टूटकर 81,006.61 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 221.46 (0.89%) फिसलकर 24,749.85 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। वायदा करोबार की वीकली एक्सपायरी के दिन गुरुवार को भी प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के कारण शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी, ऑटो, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में भारी बिकवाली से बाजार में नकारात्मक माहौल बना रहा।

विज्ञापन


गुरुवार बीएसई सेंसेक्स 494.75 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 81,006.61 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 595.72 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 80,905.64 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 221.45 अंक या 0.89 प्रतिशत गिरकर 24,749.85 पर बंद हुआ। रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 84.07 पर पहुंच गया।

दो महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

बैंकिंग और ऑटो शेयरों में गिरावट के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दो महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 गिरावट के साथ बंद हुए वहीं, 9 शेयर हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। गुरुवार के कारोबारी सत्र के बाद बीएसई पर लिस्टेट कंपनियों का मार्केट कैप छह लाख करोड़ ( 6,03,862.06)  रुपये कम होकर 4,57,25,183.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से नेस्ले में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एफएमसीजी कंपनी ने सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ में 0.94 प्रतिशत की गिरावट की जानकारी दी है।कंपनी का शुद्ध मुनाफा 899.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी को अपने प्रमुख ब्रांडों की मांग में कमी और कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के कारण इस स्थिति का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


गुरुवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाइटन, मारुति, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील अन्य बड़ी गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,435.94 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही। मध्य सत्र के सौदों में यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। बुधवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत बढ़कर 74.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बीएसई सेंसेक्स 318.76 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 81,501.36 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 86.05 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 24,971.30 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें