फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे सेशन में मजबूत हुआ बाजार; सेंसेक्स 560 अंक चढ़ा, निफ्टी 22300 के पार

Mon, 22 Apr 2024 04:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को 30 शेयरों का सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 560.29 (0.76%) अंकों की बढ़त के साथ 73,648.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी एक बार फिर 22300 का स्तर पार कर गया और 189.41 (0.86%) अंकों की बढ़त के साथ 22,336.40 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 560.29 (0.76%) अंकों की बढ़त के साथ 73,648.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का सूचकांक एनएसई निफ्टी एक बार फिर 22300 का स्तर पार कर गया और 189.41 (0.86%) अंकों की बढ़त के साथ 22,336.40 पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान जहां वोल्टास के शेयरों में छह प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई वहीं जोमैटो के शेयर भी दो प्रतिशत तक उछले।

सोमवार को बाजार बंद होने के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान घरेलू शेयर बाजार के बैंकिंग, फार्मा और ऑटो सेक्टर के शेयरों में हरे निशान पर कारोबार होता दिखा। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 600 अंकों की बढ़त के साथ 73,088 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें