लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। मंगलवार को शुरुआती नुकसान की भरपाई कर बीएसई सेंसेक्स 305.09 (0.41%) अंकों की बढ़त के साथ 73,095.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 76.30 (0.34%) अंक मजबूत होकर 22,198.35 के लेवल पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार को आईटी, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी से सपोर्ट मिला।
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
