फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: चुनावी गहमागहमी के बीच बाजार में बिकवाली; सेंसेक्स 668 अंक टूटा, निफ्टी 22750 से फिसला

Wed, 29 May 2024 04:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के तीसरे करोबारी दिन सेंसेक्स 667.55 (0.88%) अंक फिसलकर 74,502.90 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 183.46 (0.80%) अंकों की गिरावट के साथ 22750 के स्तर से फिसलते हुए 22,704.70 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे करोबारी दिन सेंसेक्स 667.55 (0.88%) अंक फिसलकर 74,502.90 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 183.46 (0.80%) अंकों की गिरावट के साथ 22750 के स्तर से फिसलते हुए 22,704.70 पर पहुंच गया। इस दौरान टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट

घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान बाजार में वित्तीय और आईटी क्षेत्र के शेयरों में गिरावट दिखी। घरेलू स्तर पर लोकसभा चुनावा परिणामों और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती पर कायम अनश्चितता के कारण भी बाजार कमजोर हुआ।

विज्ञापन


अकेले आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के कारण सेंसेक्स 300 अंकों तक कमजोर हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एलएंडटी और टीसीएस के शेयरों से भी इंडेक्स कमजोर हुआ।

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.83 लाख करोड़ रुपये घटा

बुधवार के कारोबारी सत्र के बाद बीएसई पर लिस्टेट कंपनियों का मार्केट कैप 1.83 लाख करोड़ रुपये घटकर 415.09 लाख करोड़ रुपये रह गया। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 1.65% तक फिस गए। वहीं, निफ्टी आईटी, निजी बैंक और ऑयल व गैस सेक्टर के शेयरों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

दूसरी ओर निफ्टी मीडिया, मेटल और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप100 0.32% तक कमजोर पड़ गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप100 0.06% तक मजबूत हुआ।

विज्ञापन


एकल शेयरों की बात करें तो पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशन) के शेयरों में बुधवार को 5% का अपर सर्किट लगा। कंपनी के शेयरों में यह उछाल अदाणी समूह की ओर से फिनटेक कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की खबरों के बाद आया। हालांकि, पेटीएम ने बयान जारी कर इन खबरों को महज कयासबाजी बताया है।

टाटा स्टील का मुनाफा 64% घटा, 3.6 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का एलान

टाटा समूह की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील ने बुधवार को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। मार्च 2024 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध मुनाफा 64% घट गया। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 611 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 1,705 करोड़ रुपये था।

कंपनी के मुनाफे का यह आंकड़ा बाजार के जानकारों के 991 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है। समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से कंपनी का राजस्व भी सालाना आधार पर 7% गिरकर 58,687 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, मुनाफा कम होने के बावजूद कंपनी के निदेशक मंडल ने 3.6 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है। इसके लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने की रिकॉर्ड तारीख 21 जून तय की गई है। यदि एजीएम में कंपनी के शेयरधारकों की ओर से लाभांश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाती है तो 19 जुलाई से इसका भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें