फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार फिर गिरावट के साथ हुआ बंद; सेंसेक्स 247 अंक फिसला, निफ्टी 19650 के नीचे

Thu, 19 Oct 2023 04:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स टूटकर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 247.78 (0.37%) अंक नीचे 65,629.24 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 46.40 (0.24%) अंकों की गिरावट के साथ 19,624.70 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार (19 अक्टूबर) को लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स टूटकर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 247.78 (0.37%) अंक नीचे 65,629.24 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 46.40 (0.24%) अंकों की गिरावट के साथ 19,624.70 पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा बिकवाली मेटल, बैंकिंग और फार्मा सेक्टर के शेयरों में दिखी। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 551 अंक नीचे 65,877 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले चार पैसे की मजबूती के साथ 83.24 (अस्थाई) के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें