हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 149.31 (0.23%) अंको ंकी बढ़त के साथ 65,995.8 अंकों पर जबकि निफ्टी 61.70 (0.32%) अंक उछलकर 19,632.55 के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेययरों में तीन-तीन प्रतिशत का उछाल दिखा। बुधवार को सेंसेक्स में दिन के निचले स्तरों से 550 अंकों की मजबूत दिखी। बुधवार को बाजार की मजबूती में मेटल और ऑटो स्टॉक्स का सबसे अधिक योगदान रहा।
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

बुधवार को एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर्स

16 करोड़ रुपये की कर चोरी मामले में हीरो के भूमिका की अधिकारी कर रहे जांचः रिपोर्ट
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई कि भारतीय कर अधिकारी मोटरसाइकिल निर्माता हीरो मोटोकॉर्प के एक विक्रेता के साथ संबंधों की जांच कर रहे हैं, जिस पर लगभग 900 मिलियन रुपये (10.87 मिलियन डॉलर) के झूठे खर्च की सूचना देने का संदेह है। दो सूत्रों में से एक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि विक्रेता साल्ट एक्सपीरिएंस की ओर से कथित फर्जी खर्च के आधार पर, हीरो मोटोकॉर्प को टैक्स क्रेडिट मिला, जिससे लगभग 160 मिलियन यानी 16 करोड़ रुपये की कर चोरी का संदेह उत्पन्न हुआ।
आईपीओ के बाद लिस्टिंग की समयसीमा में बदलाव का फैसला, दिसंबर से होगा लागू
बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को घोषणा की कि उसने आईपीओ की लिस्टिंग की समयसीमा को मौजूदा टी+6 दिनों से घटाकर टी+3 दिन कर दिया है। दिसंबर 2023 से लागू होने वाले नए नियमों के तहत आईपीओ को निर्गम समापन तिथि के 3 दिनों के बाद सूची बद्ध करना अनिवार्य होगा।
आईआरसीटीसी का मुनाफा घटा, राजस्व बढ़ा
भारतीय रेलवे में खानपान सेवा प्रदाता कंपनी आईआरसीटीसी (Indian Railway Catering and Tourism Corp) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए परिणामों की घोषणा कर दी है। नतीजों के अनुसार सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 5% की गिरावट के साथ लाभ 232.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान नियामकीय फाइलिंग के अनुसार कंपनी का राजस्व पिछले साल के 852.6 करोड़ की तुलना में बढ़कर 1,001.8 करोड़ रुपये हो गया।