फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 242 अंक फिसला, निफ्टी 20150 से नीचे पहुंचा

Mon, 18 Sep 2023 06:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell:  हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में मेटल, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिखा। इस दौरान बाजार में पिछले कुछ दिनों से मजबूत प्रदर्शन कर रहे एचडीएफसी बैंक के शेयर भी सवा फीसदी तक टूट गए।
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ने अपनी रिकॉर्ड बढ़त गंवा दी। सोमवार को सेंसेक्स 241.79 (0.35%) अंकों की गिरावट के साथ 67,596.84 पर जबकि निफ्टी 59.05 (0.29%) अंक कमजोर होकर 20,133.30 के स्तर  पर बंद हुआ। मंगलवार को बाजार में गणेश चतुर्थी के मौके पर बाजार में कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार अब बुधवार को खुलेंगे। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में मेटल, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिखा। इस दौरान बाजार में पिछले कुछ दिनों से मजबूत प्रदर्शन कर रहे एचडीएफसी बैंक के शेयर भी सवा फीसदी तक टूट गए। हिंडालको के शेयरों में दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

सोमवार को बाजार बंद होने के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें