शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मजबूत क्लोजिंग हुई। इस दौरान सेंसेक्स 240.98 अंक चढ़कर 65,628.14 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 93.50 अंक बढ़कर 19,528.80 पर बंद हुआ। कोल इंडिया के शेयरों में पांच प्रतिशत जबकि विप्रो के शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।