आरबीआई-एमपीसी के रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने के फैसले के बाद घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 143.66 अंक चढ़कर 59,832.97 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 42.10 अंक बढ़कर 17,599.15 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस हफ्ते तीन दिन के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.6% तक चढ़े हैं। ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने के फैसले के बाद निचले स्तरों से बाजार में मजबूत दिखी। भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत फैसले के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले 81.90 रुपये के लेवल पर स्थिर रहा। आज के बाद लगातार तीन दिनों तक शेयर बाजार बंद रहेगा। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बाजार में कारोबार नहीं होगा। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। ऐसे में अब शेयर बाजार में सोमवार यानी अगले हफ्ते ही कारोबार शुरू होगा।
गुरुवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल