हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 60,092.97 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 61.75 अंकों की गिरावट के साथ 17894.85 अंकों पर बंद हुआ। सोमवार को अदाणी ग्रीन के शेयरों में 10 प्रतिशत का उछाल दिखा जबकि नायका के शेयरों में 5% की गिरावट दर्ज की गई।इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे गिरकर 81.60 रुपये के लेवल पर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
# सोमवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
# बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 55 हजार करोड़ रुपये घटा
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप सोमवार को घटकर 280.71 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सेशन में यह 281.26 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 55 हजार करोड़ रुपये की कमी आ गई।
# बैंकिंग, मेटल्स, फार्मा और इंफ्रा सेक्टर के शेयरों में कमजोरी
सोमवार के कारोबारी सत्र में आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, एनर्जी, स्टॉक्स में तेजी रही जबकि बैंकिंग, मेटल्स, फार्मा, रियल एस्टेट, मीडिया, इंफ्रा सेक्टर के शेयरों कमजोरी दिखी। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी निवेशक मुनाफावसूली करते दिखे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में सिर्फ 15 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में 18 शेयर तेजी के साथ तो 32 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।