फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार मजबूत, सेंसेक्स 234 अंक चढ़ा, निफ्टी 18202 पर

Mon, 07 Nov 2022 05:11 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूती दिखी। सोमवार को सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के बाद 61185 अंकों के लेवल पर बंद होने में सफल रहा। इसमें 235 अंकों की बढ़ दिखी। वहीं दूसरी ओर, वृहत बेंचमार्क निफ्टी भी 85.65 अंकों की बढ़त के साथ 18202.80 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन में ब्रिटानिया, एसबीआई, रेल विकास निगम लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में 10 प्रतिशत की तेजी दिखी। 

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर बाजार बंद रहेंगे। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार नहीं होगा। सोमवार के कारोबारी सेशन में फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर सेक्टर को छोड़ दें तो सभी सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। बैंक निफ्टी, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, मेटल्स और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें