फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले करोबारी दिन बाजार मजबूत, सेंसेक्स 312 अंक ऊपर, निफ्टी 97 अंक चढ़ा

Mon, 12 Sep 2022 04:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स में 312.26 अंकों की बढ़त दिखी। यह 0.52% की तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 60,105.40 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी 50 इंडेक्स में भी तेजी दिखी। यह 97.50 अंकों (0.55%) की बढ़त के साथ 17,930.80 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में बढ़िया मजबूती दिखी। इस दौरान दोनों सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स हरे निशान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 312.26 अंकों की बढ़त दिखी। यह 0.52% की तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 60,105.40 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी 50 इंडेक्स में भी तेजी दिखी। यह 97.50 अंकों (0.55%) की बढ़त के साथ 17,930.80 अंकों पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सोमवार के कारोबारी सेशन में 2013 शेयरों में खरीदारी दिखी। वहीं, 1326 शेयरों में बिकवाली देखने को मिला। 143 शेयरों में सोमवार को कोई हलचल नहीं दिखा, ये शेयर स्थिर बने रहे। सोमवार को टॉप लूजर्स शेयरों की सूची में असाही इंडिया ग्लास (7%), ग्रिंडवेल नोर्टन (5%), इंडिया हाउसिंग फाइनेंस (3.55%) और केआईएमएस (3.25%) जैसी कंपनियों के शेयर रहे। 

वहीं टॉप गेनर्स की लिस्ट में केईसी इंटरनेशनल (10.2%), फाइन ऑर्गेनिक आइएनडी (9.2%), एस्ट्राजेनेका फार्मा (7.2%) और टाटा इन्वेस्टमेंट (7%) जैसे शेयर हैं। सोमवार को भारतीय रुपया 0.0600 यानी 0.0754% कमजोर हुआ। रुपये बाजार बंद होते समय 79.53 के लेवल पर बंद हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें