फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 379 अंक उछला, निफ्टी 17,800 के पार

Tue, 16 Aug 2022 05:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: 30 शेयरों का बीएसई बेंचमार्क मंगलवार को सेंसेक्स 379.43 अंकों की तेजी के साथ 59,842. 21 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों का एनएसई बेंचमार्क निफ्टी मंगलवार को 127.10 अंक (0.72%) उछल कर 17,825.25 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स में 379 अंकों का उछाल आया। वहीं, निफ्टी में भी 127.10 अंकों की बढ़त आई। बाजार में यह तेजी ऑयल व गैस, बैकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में तेजी के कारण बाजार को मजबूती मिली और लगातार तीसरे सेशन में बाजार मजबूती के साथ बंद  हुआ।

मंगलवार को 30 शेयरों का बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स  379.43 अंकों की तेजी के साथ 59,842. 21 अंकों पर बंद हुआ। इसमें 0.64% की तेजी दिखी। मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स एक समय पर 460.25 अंक (0.77%) उछल कर 59,923.03 अंकों के ऊपरी लेवल पर पहुंच गया था। 

वहीं, 50 शेयरों के एनएसई बेंचमार्क निफ्टी मंगलवार को 127.10 अंक (0.72%) उछल कर 17,825.25 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में 42 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान पर कारोबार किया। 

एक्सचेंज डेटा के अनुसार भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) 3,040.46 करोड़ रुपये की नकद खरीदारी के साथ नेट बायर रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें