Sensex Closing Bell: मंगलवार को सेंसेक्स अपनी पिछली क्लोजिंग से 20.86 अंक मजबूत होकर 58136.36 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 5.40 अंक चढ़कर 17345.45 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे मजबूत होकर 78.65 रुपये (अस्थायी) की दर पर बंद हुआ।
दुनियाभर के बाजारों से सुस्ती के संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार भी मंगलवार को सपाट तरीके से बंद हुआ। बाजार में दिनभर उठापटक दिखने के बाद आखिर बाजार हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। मंगलवार को सेंसेक्स अपनी पिछली क्लोजिंग से 20.86 अंक मजबूत होकर 58136.36 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 5.40 अंक चढ़कर 17345.45 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान यूपीएल के शेयरों में जहां चार प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली वहीं यस बैंक के शेयरों में 14% तक का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। भारतीय शेयर बाजार को पावर और पीएसयू बैंकों के शेयरों से जहां सहारा मिला वहीं रियल्टी सेक्टर की शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ा।
रुपया डॉलर के मुकाबले संभला
मंगलवार को भारतीय रुपये ने डॉलर के मुकाबले अच्छी मजबूती हासिल की। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे मजबूत होकर 78.65 रुपये (अस्थायी) की दर पर बंद हुआ। रुपये की रिकवरी का कारण कैपिटल मार्केट में पूंजी की आवक और क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी आने को बताया जा रहा है। इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ने 78.96 की दर पर खुलकर पहले 78.49 का हाई और 78.96 का लो लगाया। बाजार बंद होते समय रुपया 41 पैसे मजबूत होकर 78.65 के लेवल पर बंद हुआ।