शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स 87 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 35 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं सोने की कीमतों में चार सौ रुपये की कमी देखी गई।
दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में 400 रुपये की गिरावट देखने को मिली। यह 35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत में 930 रुपये की जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। स्थानीय कारोबारियों की मांग में कमी आने से भाव में यह कमी देखी गई है।
चांदी में भी गिरावट देखी गई और इसका भाव 125 रुपये की गिरावट के साथ 39,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। वैश्विक स्तर की बात करें तो सोने के भाव आज न्यूयॉर्क में 1,409.40 डॉलर प्रति औंस पर रहे। वहीं, चांदी की कीमत न्यूयॉर्क में 15.21 डॉलर प्रति औंस पर रही।