फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई कार्ड ने शुरू की आईपीओ लाने की प्रक्रिया

Mon, 02 Sep 2019 09:13 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई कार्ड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की प्रक्रिया शुरू की है लेकिन इसके इसके लिए उचित समय का इंतजार किया जाएगा। कंपनी के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि आईपीओ लाने के बारे में उचित समय पर फैसला किया जाएगा। 

विज्ञापन


एसबीआई कार्ड द्वारा बुक रनिंग लीड प्रबंधकों (बीआरएलएम) के लिए जारी अनुरोध प्रस्ताव के अनुसार कंपनी आईपीओ के जरिये पूंजी बाजार में उतरना चाहती है। कंपनी बिक्री पेशकश के जरिए 14 फीसदी चुकता शेयर (13.05 करोड़ शेयर) निकालने और 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करना चाहती है। 

भारतीय स्टेट बैंक की एबसीआई कार्ड में 74 फीसदी हिस्सेदारी है। शेष हिस्सेदारी कार्लाइल ग्रुप के पास है। एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरदयाल प्रसाद ने कहा कि आगे चलकर हम आईपीओ पर फैसला करेंगे। इस पर निर्णय प्रवर्तकों द्वारा लिया जाएगा। उचित समय पर आईपीओ लाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी बाजार में उतार-चढ़ाव है और आईपीओ पर फैसला बाजार स्थिति को देखकर तय किया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें