फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा बाजार में सोना पहली बार 44 हजार के पार, चांदी भी हुई महंगी

Sun, 23 Feb 2020 02:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने औच चांदी की कीमत में जोरदार इजाफा हुआ। शनिवार को सोने की कीमत में 1,175 रुपये का उछाल आया, जिसके बाद सोना पहली बार 44 हजार रुपये के पार 44,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो शनिवार को चांदी भी महंगी हुई। इसमें 830 रुपये की बढ़त आई, जिसके बाद एक किलोग्राम का दाम 49,850 रुपये पर आ गया।

वैश्विक स्तर पर यह रहा दाम

इससे पहले महाशिवरात्रि के पर्व पर स्थानीय स्तर पर शुक्रवार को बाजार बंद रहा था। वैश्विक स्तर की बात करें, तो पिछले सत्र में भी कीमती घातुओं में तेजी रही थी। सप्ताहांत पर इसमें अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर सप्ताहांत पर 10 डॉलर चढ़कर 1643.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 25.80 डॉलर बढ़कर 1642.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

यह है दाम बढ़ने का कारण

  • इस संदर्भ में विश्लेषकों ने कहा है कि शेयर बाजार में उतार - चढ़ाव की वजह से इसमें इजाफा आया।
  • साथ ही चीन में फैले कोरोनावायरस की वजह से भी मांग प्रभावित हुई है। 
  • इतना ही नहीं, कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट के कारण भी निवेशकों ने कीमती धातुओं का रूख किया है। इसकी वजह से पिछले तीन सत्रों में कीमती धातुओं में भारी तेजी देखी गई है। 
  • डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से भी सोना महंगा हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपये एक माह के निचले स्तर पर यानी 71.66 पर पहुंच गया था। 

इसी के कारण सोना 1600 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और अभी भी इसमें तेजी आने की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को बंद कारोबार की तुलना में सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.01 फीसदी उतरकर 18.48 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। हालांकि, गुरुवार को इसमें भी भारी तेजी देखी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें