फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.59% पर पहुंची, औद्योगिक उत्पादन में आई गिरावट

Wed, 12 Feb 2020 06:52 PM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सब्जी की दुकान
विज्ञापन

खाने-पीने का सामान महंगा होने से जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 7.59 प्रतिशत पर पहुंच गयी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2019 में 7.35 प्रतिशत रही थी। वहीं पिछले साल जनवरी महीने में यह 1.97 प्रतिशत रही थी।

विज्ञापन


खुदरा मुद्रास्फीति में यदि खाद्य मुद्रास्फीति की बात की जाये तो जनवरी 2020 में यह 13.63 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले जनवरी 2019 में इसमें 2.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, यह दिसंबर 2019 के 14.19 प्रतिशत के मुकाबले कम हुई है।

वहीं, उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर 2019 में उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक 14.19 फीसदी था जो जनवरी 2020 में घटकर 13.63 फीसदी हो गया है। दूसरी ओर औद्योगिक उत्पादन में भी गिरावट देखी जा सकती है, औद्योगिक उत्पादन दिसंबर में 0.3 फीसदी घटा जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 2.5 फीसदी की वृद्धि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने इस महीने मौद्रिक नीति समीक्षा में ऊंची मुद्रास्फीति का हवाला देते हुए प्रमुख नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं किया।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें