फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में स्थिरता के लिए आरबीआई अगले सप्ताह 30,000 करोड़ रुपये की नकदी डालेगा

Fri, 20 Mar 2020 09:58 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
विज्ञापन

रिजर्व बैंक बाजार में स्थिरता बनाए रखने के ध्येय से बांड की खरीद बिक्री (खुले बाजार की गतिविधियां-ओएमओ) के जरिए अगले सप्ताह बाजार में 30,000 करोड़ रुपये की नकदी डालेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि आरबीआई खुली बाजार गतिविधियों के जरिए सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद-फरोख्त की व्यवस्था करेगा। यह खरीद 30,000 करोड़ रुपये की होगी और दो किस्तों में की जाएगी। यह खरीद 15,000-15,000 करोड़ रुपये की इसी महीने में होगी। बयान के अनुसार नीलामी 24 मार्च और 30 मार्च को होगी।

रिजर्व बैंक ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते कुछ वित्तीय बाजारों में स्थिति अभी भी गंभीर और तंग बनी हुई है। इस प्रयास के जरिए यह सुनिश्चित करना है कि सभी बाजार खंड पर्याप्त नकदी और कारोबार के साथ सामान्य रूप से काम करें।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को खुले बाजार गतिविधियों के जरिए 10,000 करोड़ रुपये की पूंजी डाली। केंद्रीय बैंक 19 दिसंबर 2022 को परिपक्व होने वाली प्रतिभूतियों पर 6.84 फीसदी, 25 मई 2025 को परिपक्व होने वालों पर 7.72 फीसदी, नौ जुलाई 2026 को परिपक्व होने वाली प्रतिभूतियों पर 8.33 फीसदी और 14 जनवरी 2029 को परिपक्व होने वाली प्रतिभूतियों पर 7.26 फीसदी ब्याज देगा।

इससे पहले, सोमवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि नियामक के पास पर्याप्त नीतिगत उपाय हैं और वह अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से निकालने के लिए जरूरत पड़ने पर हर संभव कदम उठाने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें